Monday, July 9, 2018

379.चलो स्कूल चले

चलो स्कूल चले

चलो चलें चलो चलें
हम चलो स्कूल चलें
बीत गया है रविवार
आ गया है सोमवार
दोस्तों से लगें गले।
          चलो स्कूल चलें।
हमें लिखना पढ़ना है
सबसे आगे बढ़ना है
पर्वत ऊपर चढ़ना है
ऊँची हो जितनी भले।
           चलो स्कूल चलें।
पढ़के नाम कमाना है
हमें पहचान बनाना है
कुछ बनके दिखाना है
चाहे सारी दुनिया जले।
           चलो स्कूल चलें।
शिक्षा अलख जगाना है
अशिक्षा दूर भगाना है
अंधकार को मिटाना है
चाहे जो सूरज भी ढले।
©पंकज प्रियम

No comments: