Wednesday, April 25, 2018

अस्तित्व

अस्तित्व
यहां हर कोई लड़ रहा है
अपने अस्तित्व की लड़ाई।
दुनियां में खुद को बचाने
को खुद से खुद की लड़ाई।
कोई लड़ रहा यहां दो जून
की रोटी जुटाने की लड़ाई।
कोई लड़ रहा खुद को यहां
सर्वश्रेष्ठ बनाने की लड़ाई।
जंगल मे अधिपत्य जमाने
की बब्बर शेर की लड़ाई।
तिनका तिनका जोड़कर
घोंसला बनाने की लड़ाई।
शहर में लोग करने लगे
अब खुद की खुद से बड़ाई।
नेता की वोट जुटाने की
सियासत की होती लड़ाई।
सत्ता सिंहासन के कब्जे की
राज और कुमारों की लड़ाई।
पुरुष रोज लड़ता अपने
मर्दानगी जताने की लड़ाई।
अपनी अस्मत और किस्मत
की औरत की रोज लड़ाई।
विज्ञान ने भी कह दिया इसे
सरवाइवल ऑफ एसिस्टेंस
की सब लड़ते  यहां लड़ाई
हर कोई रोज खुद से लड़ता
अपने अस्तित्व की लड़ाई।

©पंकज प्रियम
25.4.2018

No comments: