Thursday, March 1, 2018

होलिका दहन करें!!!

होलिका दहन करें!!!
बुराई खत्म करने का प्रण करें
आओ फिर होलिका दहन करें।
बहु बेटी की इज्जत का प्रण करें
घर घर शौचालय का वरन करें।
आओ फिर होलिका दहन करें।

यहां तो हर रोज जलती है नारी
दहेज कभी दुष्कर्म की है मारी
रोज कोई रावण अपहरण करे
पहले इनका मिलकर दमन करे
आओ फिर होलिका दहन करें।

हर घर प्रह्लाद सा कुंठित जीवन
मां बाप के सपनों मरता बचपन
होटलो में मासूम धो रहा बरतन
पहले तो इन मुद्दों का शमन करें
आओ फिर होलिका दहन करें।

सरहद पे रोज चलती है गोली
पहियों तले कुचलती है बोली
भूख कर्ज में रोती जनता भोली
पहले इतने बोझ को वहन करें
आओ फिर होलिका दहन करें।
बुराई के शमन का हम प्रण करे

आओ फिर होलिका दहन करे
आओ फिर होलिका दहन करें।
©पंकज प्रियम
1.3.2018

होलिका दहन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

No comments: